{"_id":"5aea0a044f1c1b3a0b8b7c07","slug":"venkaiah-naidu-s-two-days-lucknow-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मई को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मई को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
वैंकेया नायडु
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर 27 मई को राजधानी आएंगे। इस दौरान वे गोमती नगर में नवनिर्मित विद्युत नियामक आयोग के भवन का उद्घाटन करेंगे और केजीएमयू स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति कार्यालय से प्रस्तावित कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां चाकचौबंद करनी शुरू कर दी हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 27 मई को सुबह साढ़े दस बजे अमौसी एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां थोड़ा विश्राम करने के बाद विद्युत नियामक आयोग के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम कर 28 मई को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक निजी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम चार बजे वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रस्तावित कार्यक्रम के अलावा उपराष्ट्रपति कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ ही कुछ चुनिंदा नागरिकों से भी राजभवन में मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसका पूरा ब्योरा उपराष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त नहीं हुआ है।