फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles will start running fast on Kesarikheda bridge from March

Lucknow News: केसरीखेड़ा पुल पर मार्च से फर्राटा भरने लगेंगे वाहन

Sun, 13 Jul 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will start running fast on Kesarikheda bridge from March
लखनऊ। केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का अधूरा काम अगस्त से शुरू होगा। हालांकि, सेतु निगम ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पुल के दोनों हिस्सों के आपस में मिलने में अवरोधक बने कॉम्प्लेक्स को टूटने में सात दिन और लग सकते हैं। तीन मीटर से ज्यादा ऊंचाई का निर्माण ध्वस्त हो चुका है, दो मीटर और टूटना बाकी है। उधर, सोमवार को सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग व एलडीए की टीम मौका मुआयना करने जाएगी। निगम का आंकलन है कि अगस्त से काम शुरू होने पर फ्लाईओवर फरवरी में पूरा तैयार हो जाएगा, जिससे मार्च से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन

छह पिलर का बाकी काम
सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक, अभी केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के छह पिलर को बनाने व दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम बाकी है। पुल के दोनों ओर के एंट्री पॉइंट पहले से बन चुके हैं। इसे संवारा भी जाना है।
विज्ञापन

रेलवे सिर्फ मॉनीटरिंग करेगा
केसरीखेड़ा फ्लाईओवर निर्माण संबंधी कोई भी काम रेलवे नहीं कराएगा। सभी काम खुद सेतु निगम करेगा, मगर जब पुल के दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू होगा तो रेलवे सिर्फ मॉनीटरिंग करेगा। रेलवे की निगरानी में क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक-एक पिलर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भूखंड की हो चुकी है रजिस्ट्री
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के दायरे में आने वाले दो भूखंड मालिकों ने जमीन की रजिस्ट्री उनके पक्ष में कर दी है। एक रजिस्ट्री सोमवार को होगी। उधर, केसरीखेड़ा के भूखंड मालिक दीपू यादव व राजेश यादव को सोमवार को रजिस्ट्री के सिलसिले में बुलाया गया है। दरअसल, जिस जगह पर पुल बन रहा है, उस जमीन की रजिस्ट्री लोक निर्माण के नाम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed