फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles will not be able to go towards the Vidhan Sabha from today

Lucknow News: आज से विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Mon, 11 Aug 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go towards the Vidhan Sabha from today

विज्ञापन




लखनऊ। विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस दाैरान यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट रूट से आवागमन हो सकेगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक सत्र के दौरान विधान भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष विधानसभा, सभापति विधान परिषद, उप मुख्यमंत्री, नेता विरोधी दल, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य विधान भवन पहुंचेंगे। इस दौरान राजनैतिक दलों की ओर से विधानसभा के समक्ष धरना, प्रदर्शन की संभावना और यातायात के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त से सत्र समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन




इमरजेंसी सेवा स्कूली वाहनों के लिए रहेगी छूट

सत्र के दौरान सामान्य यातायात के लिए किए गए डायवर्जन मार्ग पर इमरजेंसी सेवा के वाहन जा सकेंगे। यातायात पुलिस के मुताबिक किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय आवश्यकता, एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि प्रतिबंधित मार्ग से भी जा सकेंगे। इसके निर्देश ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस को दे दिए गए हैं। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसी रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था

- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। इसे लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर गंतव्य को जाना होगा।

- डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर गंतव्य को जाना होगा।

- रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाना पड़ेगा।

- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। इन बसों को बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।

- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। इन्हें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग होकर जाना पड़ेगा।

- गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए गंतव्य को जाना पड़ेगा।

- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। इसे सिकंदरबाग चौराहे से बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील डायवर्ट किया जाएगा।

- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाना होगा।


- डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा। इसे हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed