फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicle Collision Leaves Car Dangling Over Gorge, One Dead, Seven Injured

Lucknow News: वाहन की टक्कर से खाई में लटका डाला, एक की मौत, सात घायल

Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Collision Leaves Car Dangling Over Gorge, One Dead, Seven Injured
हादसे में घायल लोग।
बख्शी का तालाब। देवरी रुखारा क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम हाईवे किनारे खड़े डाला को डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डाला खाई में लटक गया और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां सीतापुर के कमलापुर नरैनीखेड़ा निवासी कन्हैया लाल (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


कन्हैया लाल की पत्नी दीपा ने बताया कि वह पति, बेटी शिवानी (4) और बेटे अभिषेक (8 ) के साथ विकासनगर जा रही थीं। डाले का डीजल खत्म होने पर चालक पप्पू तेल लेने गया था। तेल डालने के बाद गाड़ी स्टार्ट करते समय यह हादसा हुआ। इसमें उनका परिवार, राज कनौजिया (15), अंकित कनौजिया (14) और विनीत कनौजिया (8) भी घायल हुए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि डाला चालक पप्पू बेहोश है। उसके होश में आने पर हादसे का कारण पता चलेगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू की है।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed