फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetables rate hiked in lucknow

मौसम के करवट लेते ही चढ़ गए सब्जियों के दाम, यहां देखें रेट

Thu, 08 Mar 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Mar 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
vegetables rate hiked in lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला
होलिका में आग लगने के साथ मौसम ने करवट क्या ली, खुदरा मंडी में सब्जियां महंगी हो गईं। भिंडी-परवल की कीमत दोगुनी हो गई तो आलू, लौकी, कद्दू के दाम 3 से 10 रुपये तक चढ़ गए।
विज्ञापन


टमाटर की कीमत पर सबसे कम असर पड़ा है। पत्रकारपुरम स्थित खुदरा सब्जी मंडी के दुकानदार लालमन ने बताया कि सबसे अधिक असर गोमतीनगर पर पड़ा है।

जो परवल होली पर 80-100 पये किलो में बिका, अब 180-200 रुपये में बेचना पड़ रहा है। इसी तरह 40-50 रुपये किलो में बिक रही भिंडी अब 80-90 रुपये में मिल रही है। लौकी के दाम 20 से 30 रुपये किलो हो गए हैं। 
विज्ञापन


डालीगंज के कारोबारी मुन्ना ने बताया कि आलू 3 से 5 रुपये तक महंगा हुआ है। होली से पहले यह 10-12 रुपये किलो था, जो अब 14-16 हो गया।

नवरात्र तक और बढ़ेंगे दाम

vegetables rate hiked in lucknow
वहीं, 25-30 रुपये किलो में मिल रही तोरई अब 30-40 रुपये में मिल रही है। हालांकि गोमतीनगर की तुलना में डालीगंज मंडी में सब्जी कम महंगी है। वहां तोरई 50-60 रुपये किलो में बिक रही है। 

होली के बाद सब्जियों के दाम चढ़ने का मुख्य कारण स्थानीय इलाकों से पुरानी फसल की आने वाली सब्जियां खत्म होना है। एचएएल के दुकानदार अशरफ ने बताया कि थोक मंडियों में सब्जी की आवक घटने से किसान एवं आढ़ती ने कीमत बढ़ाना शुरू कर दिया है।

नई फसल की लौकी, तोरई, कद्दू, भिंडी आने के बाद ही कीमत कम होगी। खुदरा दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र तक सब्जियां और महंगी होंगी।

पढ़ें, सब्जियों के रेट

vegetables rate hiked in lucknow
डेमो
वजह यह है कि लखनऊ के आसपास के जिलों से आने वाली सब्जी की पैदावार कम से कम तीन महीने में खत्म हो जाएगी। ऐसे में दूसरे राज्यों से सब्जियां आएंगी जिसकी लागत अधिक होगी।

मंडी  के रेट
सब्जी                    20 फरवरी           7 मार्च
परवल                     80-100            180-200 
भिंडी                       40-50               80-90 
तोरई                       30-40               50-60
बैंगन                       25-30               40-50  
आलू                        10-12              15-16 
टमाटर                      15-20              20-30 
लौकी                          20                     30      
कद्दू                            20                     30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed