फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vedam World School Ayodhya Road campus in Lucknow Grand inauguration

शिक्षा के क्षेत्र में नए दौर का आगाज: लखनऊ में वेदम वर्ल्ड स्कूल के अयोध्या रोड स्थित परिसर की भव्य शुरुआत

Sun, 30 Mar 2025 10:11 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 30 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

Vedam World School Lucknow: नई पीढ़ी को उत्कृष्ट और विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लखनऊ से एक नई शुरुआत हुई है। वेदम वर्ल्ड स्कूल में भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने पर काम होगा।

विज्ञापन
Vedam World School Ayodhya Road campus in Lucknow Grand inauguration
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नए दौर का आगाज हो गया। यह शुरुआत उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। स्कूल के अयोध्या रोड स्थित परिसर के उद्घाटन समारोह में अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप मौजूद थे। दोनों ही अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार समग्र शिक्षा देने के वेदम वर्ल्ड स्कूल के दृष्टिकोण को सराहा। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वंदना की नृत्य प्रस्तुति हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण वेदम वर्ल्ड स्कूल का विजन वीडियो रहा, जिसके जरिए नई पीढ़ी की प्रतिभा को दिशा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। स्कूल के संस्थापक आदित्य गोयल और निखिल जैन ने श्रोताओं को संबोधित किया और वेदम वर्ल्ड स्कूल के माध्यम से एक गतिशील तथा छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण देने के मिशन को रेखांकित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vedam World School Ayodhya Road campus in Lucknow Grand inauguration
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
कॉफी टेबल बुक भी हुई लॉन्च
वेदम वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुतियों और रैम्प वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करते हुए समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। इसी के साथ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई, जो स्कूल के विजन को अभिव्यक्त करेगी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। 

Vedam World School Ayodhya Road campus in Lucknow Grand inauguration
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सीतापुर रोड परिसर की भव्य शुरुआत

रविवार को लखनऊ रोड स्थित परिसर के भव्य आगाज के बाद सोमवार 31 मार्च को वेदम वर्ल्ड स्कूल के सीतापुर रोड स्थित परिसर का भी भव्य शुभारंभ होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षा और समग्र विकास के स्कूल के दृष्टिकोण को रेखांकित करने वाले उद्बोधन होंगे। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह वेदम वर्ल्ड स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं और नवाचार से भरी शिक्षण पद्धति को अपनाते हुए भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने के मिशन पर काम कर रहा है। सोमवार शाम चार बजे से होने वाले इस समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। 

Vedam World School Ayodhya Road campus in Lucknow Grand inauguration
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बारे में 
वेदम वर्ल्ड स्कूल देश के सबसे अग्रणी और प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला की एक पहल है ताकि शैक्षिणक और खेल गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देते हुए नई पीढ़ी को उत्कृष्ट और विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस हैं। एक कैंपस अयोध्या जी रोड पर स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस सीतापुर रोड पर है। स्कूल में छात्रावास और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

अधिक जानकारी के लिए वेदम वर्ल्ड स्कूल की वेबसाइट पर विजिट करें: https://vedamworldschool.com/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed