{"_id":"5c8c0017bdec22142773a91e","slug":"vc-of-lucknow-university-summoned-in-rajbhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि के माहौल पर वीसी राजभवन में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि के माहौल पर वीसी राजभवन में तलब
Sat, 16 Mar 2019 01:12 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में लगभग एक महीने से अधिक से चल रहे पीएचडी प्रवेश के गतिरोध व अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आंदोलनरत आर्ट्स कॉलेज के छात्रों के मुद्दे का राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने संज्ञान लिया है।
शुक्रवार को उन्होंने कुलपति प्रो. एसपी सिंह को बुलाकर इसके बारे में जानकारी ली और समस्याओं का समाधान करके पठन-पाठन का माहौल बेहतर करने को निर्देशित किया। विश्वविद्यालय में पीएचडी की सीटों को लेकर परिसर में शिक्षक काफी दिनों से नाराज हैं।
शिक्षकों ने इसे लेकर धरना-प्रदर्शन व आम सभा भी की थी। इसे लेकर जहां शिक्षकों व लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) की तरफ से इसके लिए राजभवन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी। राजभवन ने इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब भी मांगा था।
विज्ञापन
इसी तरह आर्ट्स कॉलेज के छात्र भी अपनी समस्याओं के समाधान न होने पर राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन जा रहे थे। किंतु आचार संहिता का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।
इस मामले में भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने को लेकर चार दिन से छात्र आंदोलित हैं। इनका संज्ञान लेते हुए राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार दोपहर कुलपति को बुलाकर विस्तार से सभी मामलों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों व छात्रों की उचित मांगों का विवि प्रशासन संज्ञान ले। उनसे वार्ता करें और समस्याओं का उचित समाधान करें। राज्यपाल ने बताया कि परिसर में चल रहे मुद्दों व माहौल पर कुलपति प्रो. सिंह से जानकारी ली गई है।
उन्हें मुद्दों के बेहतर तरीके से समाधान कर विश्वविद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर तरीके से सुचारू करने का निर्देश दिया गया है। वहीं कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की थी। उन्हें सभी चीजों की जानकारी दी गई है। उनके निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।