{"_id":"66f35654f50eace283061546","slug":"vb-singh-becomes-national-president-of-institution-of-engineers-state-gets-achievement-after-28-years-lucknow-news-c-13-1-lko1020-888152-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने वीबी सिंह, 28 साल बाद प्रदेश को मिली उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने वीबी सिंह, 28 साल बाद प्रदेश को मिली उपलब्धि
Wed, 25 Sep 2024 05:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
वीबी सिंह को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने पर बधाई देते सदस्य।
लखनऊ। राजधानी के वीबी सिंह को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हैदराबाद में हुई कौंसिल की बैठक में उनका चयन किया गया। 28 साल बाद प्रदेश को यह गौरव प्राप्त हुआ है।
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के मानद सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन का गठन वर्ष 1920 में हुआ था। किंग जार्ज पंचम ने वर्ष 1935 में रॉयल चार्टर प्रदान किया था। इस समय विभिन्न विभागों में कार्यरत पौने तीन लाख ग्रेजुएट इंजीनियर संस्था के सदस्य हैं।
वीबी सिंह आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन से जुड़ गए और मुख्य अभियंता पद तक की जिम्मेदारी निभाई। इस समय वे एसएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में एडजंक्ट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, यूपी स्टेट ब्रिज काॅरपोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक मसर्रत नूर खान व यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव आशीष ने उन्हें बधाई दी है।