फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VB-Jiramji: Union Minister Kiren Rijiju visited Lucknow and said, "Prime Minister Modi is committed to develop

'इसलिए वीबी जीरामजी लाया गया': किरण रिजिजू बोले- मनरेगा में 11 लाख करोड़ खर्च के बाद भी विकास नहीं हुआ...

Tue, 13 Jan 2026 07:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू वीबी-जीरामजी योजना की जानकारी देने लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है गांवों का समग्र विकास। इस योजना से मनरेगा में बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
VB-Jiramji: Union Minister Kiren Rijiju visited Lucknow and said, "Prime Minister Modi is committed to develop
कार्यक्रम में किरन रिजूजू के साथ डिप्टी सीएम और कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनरेगा से बनी योजना वीबी-जीरामजी (विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू लखनऊ आए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, यूपी सबसे बड़ा राज्य है। लोगों तक बिल का लाभ बताने के लिए भाजपा और सरकार जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन


मनरेगा में 11 लाख करोड़ खर्च होने के बाद भी ग्रामीण इलाकों में विकास नहीं हुआ। जहां रोजगार चाहिए था, वहां काम नहीं हो रहा था। जरूरत के मुताबिक खर्च नहीं हो रहा। रोजगार नहीं, लूट की गारंटी थी। इसलिए विकसित भारत के लिए वीबी जीरामजी लाया गया। गलत इस्तेमाल के सभी स्थान बंद कर दिए।
विज्ञापन



VB-Jiramji: Union Minister Kiren Rijiju visited Lucknow and said, "Prime Minister Modi is committed to develop
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सब कुछ डिजिटल कर दिया है

सब कुछ डिजिटल कर दिया है। वीबी जीरामजी के हर प्रोजेक्ट की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी। कृषि का जब समय होता है। उस समय कृषि के लिए योजना में छूट दी गई है। उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर भारत नंबर एक हो गया है। स्वास्थ्य के मामले, पानी के संरक्षण के लिए और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। यूपी में जो बदलाव आने वाला है वह सबसे बड़ा है। 

इसी से देश आगे जाएगा। दुष्प्रचार से कुछ नहीं होगा। सीएए के समय भी मुसलमानों की नागरिकता छीनने का प्रचार करके उन्हें खिलाफ खड़ा कर दिया गया था। क्या किसी की नागरिकता गई? हर गांव सभा से प्रस्ताव लाया जाएगा। गांव गांव घर के लोग समर्थन करेंगे। यह नया कानून है। नाम छोड़ दीजिए। पुराना कानून ऐसा था कि उसमें भ्रष्टाचार रोक नहीं सकते थे। यही वजह रही कि मजबूर होना पड़ा नया कानून लाने के लिए। बता दें कि भारतीय जानता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल शामिल हुए। 
 

इस सरकार में मिला अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान

VB-Jiramji: Union Minister Kiren Rijiju visited Lucknow and said, "Prime Minister Modi is committed to develop
कार्यक्रम को संबोधित करते कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज विकसित भारत सपने को साकार करने के लिए अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी सुनिश्चित करें बिना आप लोगों के विकसित भारत बनाने का मोदी जी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। अल्पसंख्यक समाज के द्वारा संपूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किए गए प्रयास भारत को सशक्त एवं विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस सरकार में अल्पसंख्यकों को सम्मान भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed