फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vasant Panchami: Trains are crowded from gate to seat, there is no space to step in AC coaches; 670 buses prov

वसंत पंचमी : ट्रेनों में गेट से सीट तक खचाखच भीड़, एसी बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं; 670 बसों ने दी राहत

Mon, 03 Feb 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 07:34 AM IST
सार

Train on Vasant Panchami: सोमवार को वसंप पंचमी स्नान के लिए भक्तों की भारी भीड़ लखनऊ से प्रयागराज रवाना हुई। जनरल बोगी से लेकर एसी डिब्बों तक में मारामारी रही।

विज्ञापन
Vasant Panchami: Trains are crowded from gate to seat, there is no space to step in AC coaches; 670 buses prov
प्रयाग जा रही ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऐ बाबू...ऐ भइया...ऐ अम्मा। धक्का न मारो...अभी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। सब लोग आराम से चढ़ो...सबको वसंत पंचमी पर महाकुंभ में डुबकी लगानी है। अरे...वो देखा एक माताजी का बैग छूट गया, उनको बता दो, नहीं दो परेशान होंगी। अरे भाई, हमने बता दिया है, आप ट्रेन की बोगी में चढ़ो...भीड़ बहुत है। भाईजी, चढ़े कैसे...ट्रेन के गेट से लेकर सीट तक खचाखच भीड़ है...कदम ही नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

विज्ञापन


पीछे से सवारियां धक्का मार रही हैं। भाइया, आप आगे नहीं बढ़ोगे तो हम आरक्षित सीट तक भी नहीं पहुंच पाएंगे। यह नजारा है चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार शाम 6:15 बजे खड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस का। यह ट्रेन अक्सर प्लेटफॉर्म नंबर आठ से रवाना होती है।
विज्ञापन


वसंत पंचमी का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान के लिए बड़ी संख्या में लखनऊ से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को प्रयागराज जाने वाली नौचंदी, त्रिवेणी, बरेली प्रयागराज, गंगा गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में भीड़ रही। हालांकि, प्लेटफॉर्मों पर आरपीएफ व जीआरपी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से भी स्टेशन पर नजर रखी गई, ताकि भीड़भाड़ से होने वाली असुविधाओं पर नजर रखी जा सके। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी महाकुंभ के लिए यात्रियों की भीड़ रहेगी। दूसरी ओर आलमबाग, कमता, कैसरबाग व चारबाग बस अड्डों पर भी महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बसों के जरिए मुसाफिरों को रवाना करने के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

महिला व लगेज बोगी में बैठे मिले पुरुष यात्री
ट्रेनों में खचाखच भीड़ होने के कारण गंगा गोमती एक्सप्रेस की महिला बोगी में पुरुष यात्री बैठे मिले। पूछने पर बताया कि भैया, महाकुंभ का पुण्य लूटने जा रहे हैं। लगेज बोगी का भी बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी दिखी।


670 बसों ने दी राहत
आलमबाग बस टर्मिनल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 670 बसों के जरिए यात्रियों को राहत दी गई। बसों के आने के बाद यात्रियों को बिठाना और बस रवाना करने तक के दौरान कर्मचारी तैनात रहे। इससे असुविधाएं नहीं हुईं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed