फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vary board will work till the election of cantt board

छावनी परिषद भंग, वैरी बोर्ड ने संभाली कमान, कैंट बोर्ड सीईओ करेंगे समस्याओं का समाधान

Fri, 12 Feb 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
vary board will work till the election of cantt board
छावनी परिषद भंग होने के बाद बृहस्पतिवार को वैरी बोर्ड ने कमान संभाल ली है। अब कैंट बोर्ड सीईओ छावनी परिषद से जुड़ी समस्याओं व मामलों का निस्तारण करेंगे। बोर्ड में अन्य सदस्यों को जल्द ही नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छावनी परिषद का कार्यकाल खत्म होने के बाद बुधवार को उसे भंग कर दिया गया। छावनी के सभी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सीईओ से मुलाकात की। अब छावनी परिषद के अधिकार वैरी बोर्ड को स्थानांतरित कर दिए गए हैं। छावनी परिषद अधिनियम 2006 के तहत अब वैरी बोर्ड ही इलाके के विकास से लेकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

इस बोर्ड के अध्यक्ष जीओसी तथा उनके साथ सीईओ अमित मिश्र रहेंगे। इसके अलावा जनता की ओर से एक पदेन सदस्य का प्रतिनिधित्व भी रहेगा, जिसके लिए व्यापारी नेता सतबीर सिंह राजू ने आवेदन किया है। इसका मनोनयन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। छावनी को आर्थिक संकट से उबारने का काम भी बोर्ड ही करेगा। वहीं दूसरी ओर छावनी परिषद की ओर से जो ई-पोर्टल बनाया गया है, उसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 16 फरवरी को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed