{"_id":"5b1f928c4f1c1bb51e8b563c","slug":"varun-gandhi-reached-amethi-for-two-days-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी, 13 सभाओं को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी, 13 सभाओं को करेंगे संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सांस्कारिक व्यक्ति पाप या अधर्म नहीं करता है। श्रद्धा, कर्मशक्ति और साधना ही मनुष्य का सबसे बड़ा बल है। मेरा जीवन भी इन्ही तथ्यों से जुड़ा है।
विज्ञापन
देश में जो भी फैसला हो वह लोकतांत्रिक ढंग से होना चाहिये। मीडिया की भूमिका पर बात करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि समाज और देश को जोड़ने में मीडिया एक सेतु का काम कर रहा है। वरुण गांधी कुड़वार के महाकालेश्वर धाम पर आयोजित एक चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 12 और 13 जून को अमेठी दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी इस दौरान 13 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।
दौरे के पहले दिन उन्होंने अलीगंज, गणेशगंज, बहमरपुर, राजापुर, मझिली, सरकौड़ा, सुरेशनगर, अगई , बहुबरा, देवलपुर, सोहगौली, आदि जगहों पर आयोजित ग्राम चौपाल में शामिल होकर जनता से बातचीत की।
विज्ञापन