फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi raises questions on modi and yogi government.

वरुण गांधी ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा व स्वास्थ्य में कम खर्च करने पर उठाए सवाल

Sat, 20 Jan 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi raises questions on modi and yogi government.
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुल्तानपुर जिले के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को परोक्ष रूप से देश और प्रदेश की सरकार पर शब्दों के बाण छोड़े। वरुण गांधी ने कहा है कि जिस देश में स्वास्थ्य व शिक्षा पर जीडीपी का केवल दो फीसदी बजट खर्च होता है, उसका भविष्य कभी ठीक नहीं हो सकता।

विज्ञापन


वे जिला अस्पताल में न्यू इमरजेंसी विंग के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी का 10 फीसदी शिक्षा और 10 फीसदी स्वास्थ्य पर खर्च होना चाहिए, तभी इंसान की वेल्यू होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें संस्थाओं को बनाना है। आज हमारे देश के कॉलेज बच्चों को सिर्फ डिग्री दे रहे हैं। हिंदुस्तान जगत गुरु रहा है। आज किसी भी देश में आप जाइए आप देखेंगे कि बेस्ट डॉक्टर, बेस्ट वकील, बेस्ट टीचर, बेस्ट प्रोफेसर वहां हिंदुस्तान के हैं। सांसद ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान में क्यों नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हिंदुस्तान में उनकी कदर ही नहीं है। हमारे देश में दो लाख डॉक्टर बेरोजगार है। इस समय 50 फीसदी लोग बेसिक मेडिकल एजूकेशन पूरी करने के बाद एमडी तक नहीं पहुंच पाते हैं। हम केंद्रीय प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) का फायदा उठाकर मुंबई, दिल्ली में बैठे बढ़िया डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। मैंने तय किया है कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सांसद निधि का 99 फीसदी धन खर्च करूंगा।

'राजनीति का मकसद अगली पीढ़ी को तैयार करना होता है'

varun gandhi raises questions on modi and yogi government.

वरुण गांधी ने कहा कि राजनीति का मकसद अगली पीढ़ी को तैयार करना होता है। अगली पीढ़ी को हैंडपंप और सोलर लाइट बांटने से फायदा नहीं होगा। इस जिले ने देश को बहुत कुछ दिया है। प्रधानमंत्री दिया है। देश के किसी भी अस्पताल में चले जाइए हालत बेहद खराब है।

दो-दो माताएं एक बिस्तर पर बच्चों को जन्म दे रही हैं। एक लाख 35 हजार लोग हर साल ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली में जाते हैं और भर्ती मात्र 28 हजार लोग होते हैं। एसजीपीजीआई का भी ऐसा ही हाल है।

सभा के बाद वरुण गांधी कादीपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. योगेंद्र यति, डॉ. वीबी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, सुशील त्रिपाठी, संदीप प्रताप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

टूटकर गिरा बैनर, बंद हुआ माइक
सांसद के मंच पर पहुंचते ही भीड़ की वजह से बैनर टूटकर गिर गया। कार्यकर्ताओं ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा नहीं लग सका। संबोधन के ठीक पहले एक बार माइक भी बंद हो गया। हालांकि माइक को तुरंत ठीक कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed