फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varun Gandhi comments on UP TET paper leak.

यूपी टीईटी 2021: पेपर लीक को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- कब तक सब्र करें नौजवान

Thu, 02 Dec 2021 11:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Dec 2021 11:36 AM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी टीईटी परीक्षा में लीक हुए पेपर को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है।

विज्ञापन
Varun Gandhi comments on UP TET paper leak.
भाजपा सांसद वरुण गांधी

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधने के बाद अब यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकारी नौकरी ही नहीं है, फिर भी कुछ मौका आए तो पेपर लीक हो, परीक्षा दे दी तो सालों साल रिजल्ट नहीं, फिर किसी घोटाले में रद्द हो। रेलवे ग्रुप डी के सवा करोड़ नौजवान दो साल से परिणामों के इंतज़ार में हैं। सेना में भर्ती का भी वही हाल है। आखिर कब तक सब्र करें भारत का नौजवान?

विज्ञापन


वरुण गांधी भाजपा के सांसद होते हुए भी लगातार पार्टी की सरकारों के खिलाफ हमलावर रहे हैं और किसानों व नौजवानों के मुद्दे पर बोलते रहे हैं। टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय और आरएसएम फिनसर्व लि. के निदेशक अनूप प्रसाद के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में संजय की तैनाती नोएडा में भी रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी एसटीएफ को जानकारी मिली है कि प्रश्नपत्र छपने का काम देने से पहले नोएडा के पांच सितारा होटल में संजय और अनूप के बीच मीटिंग भी हुई थी। यह काम 13 करोड़ रुपये का था, लेकिन काम देने से पहले न तो परीक्षा का काम लेने वाली कंपनी का टर्न ओवर देखा गया और न ही उसका सेटअप देखा गया। वहीं एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि आरएसएम को छपाई का काम मिलने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed