यूपी सांसदों ने बदल दिए नंबर, वरुण गांधी ने बताया
बख्शी का तालाब में स्थित आरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वर्तमान राजनीति पर जमकर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी के सांसदों के बारे में जब पड़ताल कराई गई तो पता चला कि ज्यादातर सांसदों ने लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद ही अपने मोबाइल नंबर बदल दिए।
यूपी के सांसदों ने इसलिए बदले नंबर
वरुण बोले कि इसका सीधा मतलब यही है कि यूपी के सांसद विकास कार्यों व जनता के प्रति अपने कर्तर्व्यों से दूर हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में पाने के लिए नहीं बल्कि सेवा की भावना से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज देश में विकेन्द्रीकरण की जरूरत हैं, तभी इस देश की सवा अरब जनता का भला होगा। राजनेताओं से लोग एक्शन व विकास चाहते हैं, उन्हें इस पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा को आना था, लेकिन वह नहीं आए।