फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varasat campaign starts in Uttar Pradesh.

बड़ा फैसला: कोविड में मृत लोगों की पत्नियों को घर बैठे मिलेगा वरासत और पट्टा

Wed, 07 Jul 2021 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jul 2021 02:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 महामारी से मृत लोगों की विधवा सहित विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में तत्काल वरासत दर्ज कराएं। इसके लिए मृत भूमिधर की विधवा से किसी आवेदन पत्र की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Varasat campaign starts in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी से मृत लोगों की पत्नियों (विधवाओं) की मदद के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसी विधवाओं के पक्ष में तत्काल वरासत दर्ज कराने व पात्रता की परिधि में आने पर कृषि और आवासीय भूमि का पट्टा देने का अभियान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने टीम-9 की बैठक में इस अभियान को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देशित किया कि खतौनी की नकल राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा लाभार्थी को उसके आवास पर उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 महामारी से मृत लोगों की विधवा सहित विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में तत्काल वरासत दर्ज कराएं। इसके लिए मृत भूमिधर की विधवा से किसी आवेदन पत्र की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आवश्यक विवरण जुटाकर वरासत दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह यदि पति की मृत्यु की दशा में विधवा निराश्रित हो गई है और उसकी आजीविका का कोई साधन नहीं है या आवास की समुचित व्यवस्था नहीं है तो भी मदद की जाएगी। ऐसी निराश्रित विधवा महिलाओं को पात्रता के अनुसार कृषि योग्य व आवासीय भूमि का पट्टा दिया जाए। आवास की पात्रता होने की दशा में ग्राम्य विकास विभाग से संपर्क कर आवास निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त करेंगे समीक्षा, 20 तक विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने मंडलायुक्तों को इस अभियान की लगातार समीक्षा करने व संपूर्ण विवरण राजस्व परिषद के माध्यम से 20 जुलाई तक शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 15 दिन का यह अभियान 18 जुलाई तक चलेगा।

अपर मुख्य सचिव ने उपजिलाधिकारियों से किया संवाद
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस अभियान के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश की समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने अभियान की सफलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान में प्रदेश के सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक लगाए गए हैं। तहसील के अधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed