फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi-New Delhi special train will run today also.

Lucknow News: आज भी चलेगी वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल

Mon, 08 Dec 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-New Delhi special train will run today also.
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। विमानों के निरस्तीकरण से लखनऊ व वाराणसी में फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन



सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04207 वाराणसी से रविवार दोपहर 2:50 बजे चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन शाम 4:50 बजे, रायबरेली शाम 6:25 बजे, लखनऊ रात 8:20 बजे, बरेली से रात 12:38 बजे, मुरादाबाद से रात 2:10 बजे, गाजियाबाद सुबह 4:28 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली में फंसे यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04208 स्पेशल मंगलवार को सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलेगी, जो लखनऊ से रात 8:05 बजे होते हुए वाराणसी रात 1:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 बोगियां होंगी।




देखते ही देखते फुल हो गईं स्पेशल ट्रेनें

इंडिगो की उड़ानें निरस्त होने पर बहुत से यात्री ट्रेनों से सफर कर रहे हैं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रविवार को विमान यात्रियों को राहत देने के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। पहली वाराणसी से दिल्ली वाया लखनऊ तथा दूसरी गोरखपुर से मुंबई वाया लखनऊ संचालित की गई। इन ट्रेनों में स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकंड और एसी प्रथम की सीटें देखते ही देखते फुल हो गईं। इसके अतिरिक्त रेलवे ने लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस, पद्मावत व अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस में एसी थर्ड की एक-एक अतिरिक्त बोगियां लगाईं, जो फुल हो गईं। मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस और सीतापुर-एलटीटी एक्सप्रेस में इमरजेंसी कोटे की डिमांड अधिक रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed