फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi becomes basecamp for congress

मकसद, मोदी पर हमला, काशी बना कांग्रेस का 'बेसकैंप'

Sat, 10 May 2014 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 03:48 AM IST
विज्ञापन
varanasi becomes basecamp for congress

कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव के छठे चरण में मोदी के खिलाफ पूरी ताकत झोंकने लिए वाराणसी में 'बेसकैंप' बनाया है। यहां पहले से ही दिग्गज नेता मौजूद हैं।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने अंतिम चरण की 18 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए वाराणसी को बेस कैंप बनाया है।

पूर्वांचल की सभी 18 सीटों पर कांग्रेस के स्टार प्रचारक यही से आ-जा रहे हैं। पार्टी ने यहां पर चार्टर प्लेन व हेलीकॉप्टरों की भी व्यवस्था कर रखी है।

पूर्वांचल की सीटों के इस चुनाव को कांग्रेस ने अंतिम लड़ाई मानते हुए पूरी ताकत लगा दी है। वाराणसी को बेस कैंप बनाकर आसपास की सीटों पर यही से प्रचार हो रहा है।
विज्ञापन

राहुल करेंगे रोड शो

varanasi becomes basecamp for congress

कांग्रेस के ज्यादातर वरिष्ठ नेता वाराणसी में ही डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार को प्रमोद तिवारी व नगमा ने भी वाराणसी से ही जौनपुर जाकर प्रचार किया।

पीएल पुनिया व रीता बहुगुणा जोशी ने भी यहीं से लालगंज व घोसी में जाकर जनसभाएं कीं। आज (शनिवार) प्रचार का अंतिम दिन है।

वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, के रहमान खान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सलमान खुर्शीद, राजबब्बर, मधुसूदन मिस्त्री, प्रदीप माथुर, रीता बहुगुणा जोशी, संजय कपूर, अविनाश पांडेय, राशिद अल्वी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, नगमा, अमीषा पटेल, खुर्शीद आलम, बंशीधर पहाड़िया, जीशान हैदर, शोभा ओझा, मोहन प्रकाश, कृपाशंकर सिंह, मुकुल वासनिक, सत्यवृत चतुर्वेदी सहित कई नेता मौजूद हैं।

यह लोग प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी के रोड शो को सफल बनाने की भी पुरजोर कोशिश में लगे हैं।

पूर्वांचल में सघन प्रचार

varanasi becomes basecamp for congress

कांग्रेस भले ही इन सीटों पर जीत हासिल करने का सपना देख रही हो लेकिन पार्टी को यह ठीक ढंग से पता है कि मोदी ही उसकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा है।

मोदी ने कल काशी के रोहनियां में विशाल रैली की थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर खुलकर हमला बोला था, वहीं बेनियाबाग में मोदी की रैली को रद्द किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के गेट पर प्रदर्शन भी किया था।

मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कारण पूर्वांचल में भाजपा का दावा और भी मजबूत हो गया है।

मोदी को प्रचार कार्यक्रम करने की अनुमति तो नहीं मिली लेकिन रोहनियां में और मीडिया द्वारा करार दिये गए रोड शो में मोदी को भारी जनसमर्थन मिला।

विज्ञापन

पिछड़ी जातियों पर निर्भर जीत

varanasi becomes basecamp for congress

यह सर्वविदित है कि इन 18 सीटों पर उसी पार्टी को जीत मिलेगी, जिसके साथ पिछड़ा वोट बैंक होगा।

मोदी ने अपने भाषणों में कई बार खुद के पिछड़े होने का जिक्र किया तो प्रियंका गांधी द्वारा इस्तेमाल किये गए शब्द 'नीच राजन‌ीति' का भी इस्तेमाल ‌खुद के लिए किया।

मोदी ने हालांकि रोहनियां में दोहराया कि वह विकास की राजनीति करने में यकीन रखते हैं लेकिन तब तक वह अपना काम पूरा कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed