{"_id":"6a481d41e8dedf15f001049d","slug":"vansh-bisht-becomes-champion-after-defeating-second-seed-deep-lucknow-news-c-13-lko1096-1811770-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे वरीय दीप को हराकर वंश बिष्ट बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे वरीय दीप को हराकर वंश बिष्ट बने चैंपियन
विज्ञापन
आईटा मेंस प्राइस मनी टेनिस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी
लखनऊ। दिल्ली के चौथे वरीय वंश बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वरीय मध्य प्रदेश के दीप मुनीम को सीधे सेटों में हराकर आईटा मेन्स प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, युगल वर्ग में पंजाब के सार्थक गुलाटी और हरियाणा के अजय मलिक की जोड़ी विजेता बनी।
कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में शुक्रवार को हुए एकल फाइनल में वंश ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में दीप मुनीम ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन वंश ने दबाव में भी शानदार संयम दिखाया और 7-5 से सेट जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। दूसरे वरीय खिलाड़ी पर उनकी यह जीत टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर भी रही।
युगल फाइनल में सार्थक गुलाटी और अजय मलिक की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और दमदार सर्विस का प्रदर्शन किया। दोनों ने महाराष्ट्र के पार्थ देवरुखकर और नीरव शेट्टी की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। एक सप्ताह तक चले इस टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में दर्शकों को तेज रफ्तार रैलियां, दमदार सर्विस और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
समापन समारोह में यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने केसरी टेनिस अकादमी के निदेशक समित केसरी से कहा कि भविष्य में ऐसी और अधिक प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में टूर्नामेंट कराने वाली अकादमियों को यूपी टेनिस एसोसिएशन का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।