{"_id":"6772c49cb4a732e61900d510","slug":"vande-bharat-will-be-cancelled-for-13-days-in-february-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत फरवरी में 13 दिन के लिए निरस्त, बरेली से काशीपुर के लिए दौड़ेगी डेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत फरवरी में 13 दिन के लिए निरस्त, बरेली से काशीपुर के लिए दौड़ेगी डेमू
Mon, 30 Dec 2024 09:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:34 PM IST
सार
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। ये ट्रेन 13 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। वहीं, नए साल में बरेली सिटी- काशीपुर के बीच डेमू ट्रेन दौड़ेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
22490/89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। घाटे में चल रही इस ट्रेन को लखनऊ से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार देते हुए रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी थी। जनवरी के पहले सप्ताह से इसका संचालन वाराणसी तक होना था, लेकिन अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस बीच रेलवे ने इस ट्रेन को सात से 19 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
नए साल में बरेली सिटी-काशीपुर के बीच दौड़ेगी डेमू
बरेली। बरेली-काशीपुर के बीच यात्रियों के दबाव के मद्देनजर एक जनवरी से इज्जतनगर मंडल 05401/05402 अनारक्षित डेमू विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। इससे इस रेलखंड की अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
05401 बरेली सिटी-काशीपुर विशेष ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 7:45 बजे रवाना होने के बाद इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, रिछा रोड, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, रुद्रपुर सिडकुल, गूलरभोज, बेरिया दौलत हाल्ट, बाजपुर, सरकारा हाल्ट होते हुए दोपहर 12:30 बजे काशीपुर पहुंचेगी। वापसी में 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू विशेष ट्रेन काशीपुर से दोपहर 13:35 बजे रवाना होने के बाद उसी रूट से होते हुए शाम 5:45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन