फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vande Bharat trains will be maintained at Charbagh station

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर होगा वंदे भारत ट्रेनों का रखरखाव

Fri, 11 Jul 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat trains will be maintained at Charbagh station
लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों का रखरखाव चारबाग स्टेशन पर होगा। मेंटेनेंस के लिए नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण कर निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स चालू होने से लखनऊ मंडल से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की देखरेख में आसानी होगी। डीआरएम ने कहाकि चारबाग स्टेशन को हाईस्पीड ट्रेनों के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद डीआरएम ने लखनऊ–कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग से किया। डीआरएम ने प्वॉइंट्स, रेलवे क्रॉसिंगों को भी जांचा। रेलकर्मियों को संरक्षा मानकों के प्रति सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed