फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaibhav Krishna Case, SIT to interrogate all IPS officers

वैभव कृष्ण प्रकरण: एसआईटी सभी आईपीएस अफसरों से करेगी पूछताछ

Fri, 17 Jan 2020 03:10 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Jan 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav Krishna Case, SIT to interrogate all IPS officers
एसएसपी वैभव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

वैभव कृष्ण प्रकरण में एसआईटी उन पांच आईपीएएस अफसरों से पूछताछ करेगी, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इन सभी अफसरों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार पत्रकारों के भी बयान दर्ज करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले की जांच विजिलेंस के निदेशक हितेश चंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी की टीम कर रही है। दो दिन पहले नोएडा के तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज करा चुके हैं। इस दौरान वैभव ने अभियुक्तों के कुबूलनामे और डिजिटल साक्ष्यों का हवाला भी दिया था।
विज्ञापन


वैभव ने पहले अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी को जो गोपनीय पत्र लिखा था, उसमें भी उन्होंने पांचों आईपीएस अफसरों सुधीर कुमार सिंह, अजय पाल शर्मा, हिमांशु कुमार, गणेश साहा और राजीव नारायण मिश्रा पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोपनीय पत्र को मीडिया में लीक किए जाने के आरोप में वैभव कृष्ण के खिलाफ एक और जांच चल रही है। वहीं, वैभव को लेकर जारी एक वीडियो क्लिप की भी जांच की गई। इसमें वैभव को आचरण नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। जबकि अन्य आईपीएस अफसरों को उनके पदों से हटा दिया गया था। जांच प्रक्रिया में अन्य आईपीएस अफसरों से जल्द पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed