{"_id":"5ec451488ebc3e902828a86e","slug":"vaccination-start-from-today-at-bmc-chc151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बीएमसी व सीएचसी में आज से लगेंगे टीके, सीएमओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बीएमसी व सीएचसी में आज से लगेंगे टीके, सीएमओ ने दिए निर्देश
Wed, 20 May 2020 02:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ निवासियों को बच्चों के टीकाकरण के लिए परेशान नहीं होना होगा। करीब दो माह से इंतजार करने वाले लोग बुधवार से शहर में स्थित अर्बन बाल महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीकाकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी टीकाकरण की अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी में आठ अर्बन बीएमसी व सीएचसी हैं जबकि करीब 52 पीएचसी हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी अर्बन बीएमसी व सीएचसी में नियमित टीकाकरण बुधवार से शुरू करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सभी अधीक्षकों और प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह टीकाकरण से पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परिसर और स्टॉफ समेत पूरा एहतियात बरतेंगे। सभी कर्मचारी व डॉक्टर ग्लव्स, मॉस्क और सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए ही टीकाकरण काम करेंगे। कोई भी संदिग्ध मरीज लगने पर उसकी स्क्रीनिंग व जांच के लिए तुरंत अफसारों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
यहां लगेंगे टीके
शहरी क्षेत्र- ऐशबाग, अलीगंज, इंदिरा नगर, नवल किशोर रोड हजरतगंज, टुड़ियागंज, सिल्वर जुबली, रेडक्रॉस कैसरबाग और चंदर नगर आलमबाग।