{"_id":"61a64b7895eb885b7049e032","slug":"vaccination-in-up-more-than-5-crore-people-received-both-doses-of-covid-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: पांच करोड़ डबल डोज वाला पहला राज्य बना यूपी, 11 करोड़ 21 लाख को पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: पांच करोड़ डबल डोज वाला पहला राज्य बना यूपी, 11 करोड़ 21 लाख को पहली डोज
Tue, 30 Nov 2021 09:34 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Nov 2021 09:34 PM IST
सार
यूपी 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। सीएम योगी ने यह जानकारी दी
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों की संख्या मंगलवार को पांच करोड़ के पार कर गई। इतनी बड़ी संख्या में डबल डोज देने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं, अन्य लोगों का टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में तीन चौथाई पात्र वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है। 11 करोड़ 21 लाख लोगों को पहली डोज मिल गई है। जबकि एक तिहाई पात्र लोगों को अभी पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। इस तरह अब तक प्रदेश में 16 करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा चुका है।
कोरोना के 12 नए मरीज मिले, एक की मौत
लखनऊ। प्रदेश में 24 घंटे में एक लाख 26 हजार 55 कोविड सैंपल की जांच की गई। इनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से मथुरा में चार, लखनऊ में दो और गौतमबुद्धनगर, कानपुर, बांदा, सहारनपुर, जौनपुर व सिद्धार्थनगर में एक-एक मरीज मिले हैं। अलीगढ़ में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं नौ संक्रमित कोरोना मुक्त हुए। प्रदेश भर में 89 एक्टिव केस हैं। इनमें से 16 लखनऊ में हैं।