{"_id":"60de248d8ebc3ebf4b42f861","slug":"vaccination-graph-go-down-by-40-percent-within-a-week-lucknow-news-lko585059874","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी के बजाय सप्ताह भर में 40 फीसदी कम हो गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी के बजाय सप्ताह भर में 40 फीसदी कम हो गया टीकाकरण
विज्ञापन
लखनऊ में टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी की तमाम कोशिशें बेअसर साबित हो रही हैं। क्लस्टर टीकाकरण के लिए एक दिन वैक्सीनेशन बंद करने का भी कोई असर नहीं दिखा। टीकाकरण बढ़ने के बजाय लगातार कम होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो टीकाकरण में करीब 40 फीसदी की कमी आ गई है।
कोविड टीकाकरण बढ़ाने के लिए एक जुलाई से शुरू होने वाला क्लस्टर अभियान पहले ही ठंडा पड़ चुका है। बृहस्पतिवार को टीकाकरण तो हुआ पर इसमें तेजी के बजाय गिरावट ही दर्ज हुई। अभी भी मौके पर बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। लखनऊ में बृहस्पतिवार को सिर्फ 16,574 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले 24 जून को यह आंकड़ा 27,395 था। इसके अगले दिन 25 जून को 28,131 लोगों को टीका लगाया गया था। इसके बाद किसी भी दिन इस संख्या ने सिर्फ एक दिन 20 हजार का आंकड़ा छुआ। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस मामले में सिर्फ दावे तथा तैयारी करने की बात ही कह रहा है पर नतीजा इससे विपरीत ही आ रहा है।
एक नजर में टीकाकरण
तारीख- लाभार्थी
एक जुलाई- 16574
30 जून- 4,956
29 जून- 18340
28 जून- 15117
26 जून- 20017
25 जून- 28131
24 जून- 27395