फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination for cervical cancer started at Dufferin Hospital

Lucknow News: डफरिन अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू

Wed, 18 Mar 2026 06:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Vaccination for cervical cancer started at Dufferin Hospital
डफरिन अस्पताल।
लखनऊ। डफरिन अस्पताल में मंगलवार से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया। प्रतिदिन सुबह आठ से दो बजे तक 14 से 15 साल की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल निदेशक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि टीका लगवाने के लिए किशोरियों को आधार कार्ड साथ में लाना होगा। निदेशक ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक लाख में एक महिला बीमारी की चपेट में आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से बेटियों को खतरनाक बीमारी के खतरों से बचा सकते हैं। नौ से 14 साल बेटियों को वैक्सीन की दो डोज लगाने की जरूरत पड़ती है, जबकि इससे अधिक उम्र की किशोरियों और महिलाओं को तीन डोज की जरूरत पड़ती है। अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू पंत ने बताया कि अभियान तीन माह तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। प्रदेश में लगभग 22 लाख से ज्यादा बालिकाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रख सकते हैं। लिहाजा उन्हें बिना समय गंवाएं टीका जरूर लगवाएं। यह वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं, बल्कि गले, गुदा (एनल), योनि और वल्वा के कैंसर से भी आंशिक सुरक्षा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed