फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaccination detail essential in examination form of punarvaas university

पुनर्वास विश्वविद्यालय : परीक्षा फॉर्म भरते समय बताना होगा वैक्सीन लगी है कि नहीं

Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
vaccination detail essential in examination form of punarvaas university
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की अंतिम अधिसत्र (मई 2021) परीक्षा जुलाई व अगस्त में होगी। परीक्षा की शुरुआत 9 जुलाई से भौतिक रूप से परीक्षा केंद्रों पर होगी। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय छात्रों को यह जानकारी देनी होगी कि उनको कोविड का टीका लगा है कि नहीं।
विज्ञापन

बीए, बीएससी व बीकॉम छठे सेमेस्टर के विभिन्न विषयों, बीएड एसई व डीएड एसई चौथे सेमेस्टर के विभिन्न विषयों, बीएएसएलपी व बीबीए छठे सेमेस्टर, बीवीए आठवें सेमेस्टर, बीपीओ चौथे सेमेस्टर, बीटेक आठवें सेमेस्टर, बीकॉमएलएलबी ऑनर्स, पीडीसीडी चौथे सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा अंतिम सेमेस्टर, एमए-एमएससी अंतिम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों, एमकॉम अंतिम सेमेस्टर, एमबीए, एमवीए एमएसडब्लू अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई और अगस्त में होगी। परीक्षा भौतिक रूप से तीन पालियों सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 12 से दो बजे और शाम तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि छात्रों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर तय तिथि में परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा देनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर और साथ में सैनिटाइजर व पानी की बोतल लाना होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड करने के साथ ही छात्रों को वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा आवेदन के लिंक के जरिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। छात्रों को आवेदन करते समय बताना होगा कि उन्हें कोविड का टीका लगा है कि नहीं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद हॉर्ड कॉपी संबंधित संस्थान के विभाग में जमा करानी होगी। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी दी गई है। परीक्षा शुल्क न जमा करने पर छात्र परीक्षा नहीं दे सकेंगे। विवि में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों के लिए प्रशासनिक भवन के द्वितीय तल स्थित एकेडमिक ब्लॉक में निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डिग्री के लिए भी आवेदन
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करते समय छात्रों को डिग्री के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को डिग्री के लिए सभी वांछित प्रपत्रों के साथ निर्धारित 600 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया को लेकर वेबसाइट पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को उन निर्देशों के तहत आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनल के अंक 12 तक जमा करें
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि मिड सेमेस्टर टेस्ट (आंतरिक परीक्षा) के अंतर्गत एसाइनमेंट व प्रजेंटेशन के आधार पर मिड सेमेस्टर टेस्ट का पूर्णांक मानकर मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंतरिक परीक्षा 8 जुलाई तक संपादित करने के निर्देश दिए हैं और अंक सूची परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 12 जुलाई तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed