फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaccancies in govt departments

साल भर बाद भी नहीं हो सकीं नियुक्तियां

Sat, 09 Aug 2014 12:34 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Aug 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
vaccancies in govt departments

हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद प्रदेश सरकार विभागों में निशक्तजनों के खाली पड़े पद भरने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को बैकलॉग भर्ती के लिए छह महीने का समय दिया था, लेकिन एक साल से अधिक बीत जाने के बाद भी सरकार भर्ती नहीं कर सकी।

सरकारी नौकरियों में निशक्तजनों को तीन फीसदी आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन यूपी में निशक्तजनों को सरकारी नौकरी में आरक्षण ही नहीं दिया गया। इस पर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी।


हाईकोर्ट ने 17 जुलाई 2013 को प्रदेश सरकार को छह महीने में निशक्तजनों के बैकलॉग पद भरने के निर्देश दिए थे।  

इसके बाद सरकार हरकत में आई और विभागों को अपने यहां निशक्तजनों के बैकलॉग पद भरने को कहा।
सरकार ने पहले तीन सितंबर 2013 को विभिन्न विभागों के 455 खाली पदों की सूची उप्र. लोक सेवा आयोग को भेजी थी।

इसके पांच महीने बाद 28 जनवरी 2014 को 452 पदों की सूची लोक सेवा आयोग को भेजी गई।

इस बीच मामले की समीक्षा कर रहे विकलांगजन विकास विभाग ने पाया कि लोक सेवा आयोग अभी तक मात्र 28 पदों पर ही भर्ती कर सका है। अब भी 424 पद भरे जाने बाकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed