फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vacant seats in Mumbai Delhi routes.

होली बाद लौटने की मशक्कत शुरू, दिल्ली व मुंबई रूट की इन ट्रेनों में अभी सीटें खाली

Tue, 16 Mar 2021 11:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vacant seats in Mumbai Delhi routes.
- फोटो : social media

रंगों का पर्व होली मनाने के बाद दिल्ली व मुम्बई लौटने वालों के लिए आने वाले समय में सीटों की मारामारी बढ़ जाएगी। फिलहाल मुम्बई रूट की गाड़ियों में वेटिंग चल रही है और दिल्ली की ट्रेनों में सीटें खाली हैं। शताब्दी, लखनऊ मेल, फैजाबाद दिल्ली सहित कई गाड़ियों में सीटें अभी खाली हैं। वहीं विमानों के किराए में भी वृद्घि शुरू हो गई है। मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


28 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। राजधानी के हजारों लोग दिल्ली व मुम्बई में रोजगार करते हैं जो अपने परिजनों के साथ त्यौहार मनाने के लिए होली से पहले ही शहर आ जाएंगे, जहां से लोगों की वापसी का सिलसिला 29 मार्च के बाद से शुरू होगा।
विज्ञापन


लोगों ने वापसी के टिकट करवाने शुरू कर दिए हैं। इसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अभी सीटें खाली हैं लेकिन मुम्बई की गाड़ियों में वेटिंग चल रही है। लखनऊ से मुम्बई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति यह है कि 30 मार्च को पुष्पक एक्सप्रेस(12533) की स्लीपर क्लास में 17 व थर्ड एसी में 10 वेटिंग चल रही है जबकि 31 मार्च को इसी ट्रेन में स्लीपर व एसी में वेटिंग क्रमश: 150 व 37 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही 30 व 31 मार्च को कुशीनगर एक्सप्रेस (11016)  की स्लीपर व एसी में क्रमश: 04 तथा 06 एवं 18 और 08 वेटिंग है। बरौनी बांद्रा एक्सप्रेस (19040)  की स्लीपर में दो व एसी में 16 वेटिंग है और 31 मार्च को इन श्रेणियों में वेटिंग 22 व 08 है।

तत्काल की पांच हजार सीटों से भी मिलेगी मदद

जैसे-जैसे होली का समय करीब आएगा, ट्रेनों में वेटिंग भी बढ़ने लगेगी। ऐसे में पैसेंजरों को सिर्फ तत्काल सीटों से काफी मदद मिलेगी। लखनऊ मेल, पुष्पक, कुशीनगर अवध एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में तत्काल की करीब पांच हजार सीटें हैं। इन सीटोंं पर भी पैसेंजर टिकट बुक करा सकेंगे।

दिल्ली की गाड़ियों में सीटें खाली
एसी एक्सप्रेस (12429) की थर्ड एसी में 30 मार्च को अभी 157 सीटें रिक्त हैं। जबकि 31 मार्च व एक अप्रैल को खाली सीटों की संख्या क्रमश: 281 व 343 है। ऐसे ही गोरखपुर आनंदविहार स्पेशल की स्लीपर में दो अप्रैल को 44, नौ को 284 सीटें और हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 30 मार्च को 942 सीटें खाली हैं। हालांकि मुजफ्फरपुर आनंदविहार एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 30 मार्च को 20 वेटिंग, एसी में पांच तथा 31 मार्च को स्लीपर व एसी में क्रमश: 12 व 06 वेटिंग चल रही है।

विमानों के किराए में वृद्घि शुरू
दिल्ली व मुम्बई में जॉब करते हैं और होली लखनऊ में मनाने के बाद वापसी की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि लखनऊ से दिल्ली वापसी के टिकट में वृद्घि शुरू हो गई है। जल्द ही यह दर कई गुने तक बढ़ जाएगी।
 

ये है विमानों का किराया

विमान सेवा-- लखनऊ से दिल्ली -- लखनऊ से मुम्बई
इंडिगो -- 9258 -- 5632
गो एयर  -- 13002   -- 6209
एयर इंडिया  -- 14498  -- 7704

31 मार्च     
विमान सेवा -- लखनऊ से दिल्ली -- लखनऊ से मुम्बई
इंडिगो -- 3321  -- 5474
गो एयर --4109 -- 5309
एयर इंडिया  -- 9669 -- 7914
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed