फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vacant seat in city schools will be filled after a month 

एक महीने बाद शुरू होगी शहरी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया : अनुपमा

Wed, 28 Mar 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Mar 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
vacant seat in city schools will be filled after a month 
अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा है कि अंतर्जनपदीय तबादले होने के बाद सरकार ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों से विकल्प लेकर शहरी क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पद भरेगी।

विज्ञापन


जायसवाल ने यह घोषणा कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के सवाल के जवाब में की। अदिति ने शहरी क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मामला उठाया था।
विज्ञापन


मंत्री ने बसपा के सुखदेव राजभर के पूरक सवाल पर बताया कि सरकार ने सत्ता में आते ही शिक्षकों की कमी से स्कूल बंद होने, शहरी क्षेत्र के कई स्कूलों में छात्र न होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती जैसी स्थितियों का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों के समायोजन का फैसला किया। इसके बाद अंत: जनपदीय और फिर अंतर्जनपदीय तबादले होने थे। लेकिन समायोजन पर रोक लगा दी गई।


वर्तमान में ऑनलाइन प्रक्रिया से अंतर्जनपदीय तबादले की कार्यवाही चल रही है। यह काम एक महीने में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षकों का विकल्प लेकर नगर क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed