फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vacant posts will be filled in UP secretariat administration

यूपी सचिवालय प्रशासन में खाली पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Thu, 30 Aug 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
vacant posts will be filled in UP secretariat administration
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शास्त्री भवन में सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न पदों पर भर्ती की जानकारी लेते हुए लंबित रिक्तियों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने पदोन्नित के विषय में भी जानकारी मांगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई और सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों के बारे में बताया। इस पर उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के सभी भुगतान समय से देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ई ऑफिस प्रणाली को राज्य, मंडल और जिला स्तर के कार्यालयों में जल्द से जल्दलागू करने के लिए कहा। साथ ही इसके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण कराने के निर्देश अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खरीद जेम पोर्टल से करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विभागों के पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी भी ली। उन्होंने सभी सरकारी खरीद जेम पोर्टल से करने के निर्देश दिए, जिससे खरीद करने पर विभागों को फायदा होगा। सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को मॉनिटर करने के लिए बॉयोमेट्रिक्स व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद इसे तुरंत लागू करने को कहा है। 

मुख्यमंत्री ने सचिवालय प्रवेश के लिए एक नीति बनाने के निर्देश दिए और कहा कि बाहरी लोगों को स्थायी पास किसी भी स्थिति में जारी न किए जाएं। इसके अलावा जारी किये गये डे-पास में समयावधि का भी उल्लेख करने, सचिवालय परिसर के अंदर तंबाकू, खैनी, सिगरेट, पान मसाला लाने पर भी रोक लगाने, अंदर प्लास्टिक, थर्माकोल के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने और कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर के सभी शौचालय साफ होने चाहिए। इसके अलावा प्रदेश के सभी कार्यालयों के परिसर और शौचालय भी साफ सुथरे होने चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed