{"_id":"677e3f9f4b8c80ba79015a07","slug":"uzbekistan-won-double-title-in-ihf-trophy-men-s-youth-and-junior-handball-championship-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएचएफ ट्रॉफी: पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का हुआ फाइनल मैच, उज्बेकिस्तान ने दोहरा खिताब कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएचएफ ट्रॉफी: पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का हुआ फाइनल मैच, उज्बेकिस्तान ने दोहरा खिताब कब्जाया
Wed, 08 Jan 2025 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:34 PM IST
सार
जूनियर अंडर-20 के फाइनल में भी उज्बेकिस्तान ने जीत दर्ज की। इसमें कजाखिस्तान को 38-18 से हराया। चैंपियनशिप की यूथ व जूनियर विजेता टीम अब इंटर-कांटिनेंटल फेज में चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान ने दोहरा खिताब कब्जाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मंगलवार को आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला गया। उज्बेकिस्तान की यूथ अंडर-18 टीम ने आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) का खिताब मेजबान भारत को 47-23 से हराकर जीता।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में भारत की यूथ टीम उपविजेता रही। जबकि, जूनियर टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर के रविंद्र नायक (आईएएस, प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन), वीके सिंह (आईपीएस, अपर पुलिस महानिदेशक), सुहास एल वाई (आईएएस, सचिव खेल, उत्तर प्रदेश शासन) व विराज सागर दास (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पांडेय ने अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल के निर्माण की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बड़े आयोजन कराने का आश्वासन दिया।

अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी
इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह, आईएचएफ से टेक्निकल डेलीगेट यूएई से सालेह मोहम्मद सईद, विनय कुमार सिंह, डॉ. सुधर्मा सिंह, अमित पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। आज यूथ वर्ग के फाइनल में भारत के खिलाफ शुरू से ही उज्बेकिस्तान ने अटैकिंग गेम दिखाया। लगातार गोल दागते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। उज्बेक खिलाड़ियों ने अनुभव व फुर्ती के सहारे पहले हॉफ में मेजबान के खिलाफ 25-13 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन