{"_id":"656701a6b46c93a3c5098f15","slug":"uttarkashi-tunnel-rescue-woman-sais-we-celebrated-diwali-last-night-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलक्यारा सुरंग बचाव कार्य: बेटे को मिली नई जिंदगी तो मां बोली, हमने फिर से मनाई दिवाली, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलक्यारा सुरंग बचाव कार्य: बेटे को मिली नई जिंदगी तो मां बोली, हमने फिर से मनाई दिवाली, कही ये बात
Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
सार
श्रावस्ती के एक श्रमिक संतोष कुमार की मां ने सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित निकाले गए अपने बेटे से फोन पर बात की और बचाव कार्य के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
श्रमिक संतोष कुमार की मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से 17वें दिन सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों के घरों में मंगलवार रात दिवाली मनाई गई। बचाव कार्य के बाद सभी श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। इस दौरान उनकी परिजनों से बात करवाई गई।
श्रावस्ती के एक श्रमिक संतोष कुमार की मां ने कहा कि हमारी संतोष से फोन पर बात हुई है, अभी वह अस्पताल में है। आज हमने दिवाली मनाई है। हम हम केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करते हैं।
सभी श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान
सुरंग में 41 मजदूर 400 घंटे तक फंसे रहे। उत्तराखंड सरकार ने सभी मजदूरों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
बचाव कार्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों से बात की और कहा कि इतने दिनों तक खतरे में रहने के बाद सुरक्षित बाहर आने पर मैं आपको बधाई देता हूं। यह मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। ईश्वर की कृपा है कि आप सभी सुरक्षित हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बातचीत के एक वीडियो के अनुसार, पीएम मोदी ने बचाए गए लोगों से कहा कि 17 दिन का कम समय नहीं है। आप सभी ने बहुत साहस दिखाया और एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेते रहते थे और लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में थे।

#WATCH श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश: उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए श्रमिक संतोष कुमार की मां ने कहा, "हमारी संतोष से फोन पर बात हुई है, अभी वह अस्पताल में है। आज हमने दिवाली मनाई है... हम केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करते हैं।" (28.11) pic.twitter.com/LPO4d7aIcD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023