फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Institute has handed over CCTV footage to the police; an EMT who brought in a patient had been assaulted.

Lucknow News: लोहिया संस्थान ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज, मरीज को लेकर आए ईएमटी से हुई थी मारपीट

Mon, 19 Oct 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lohia Institute has handed over CCTV footage to the police; an EMT who brought in a patient had been assaulted.
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। लोहिया संस्थान में सरकारी एंबुलेंस के चालक व ईएमटी को दलालों के जरिये पिटकर जख्मी किए जाने के मामले में संस्थान प्रशासन सख्त हो गया है। संस्थान ने घटना के वक्त की फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपी है। वहीं दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी पुलिस के जरिये अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, अयोध्या निवासी शिव रतन को दिल की गंभीर बीमारी है। स्थानीय डॉक्टरों ने मरीज को केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी में दिखाने की सलाह दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे 108 एम्बुलेंस से परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू पहुंचे। यहां मरीज को बेड नहीं मिला। एम्बुलेंस चालक ने मरीज की हालत देख तुरंत लोहिया संस्थान की इमरजेंसी पहुंचे। परिवारीजन मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी दौरान 108 एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) जितेंद्र शर्मा के सीयूजी नंबर पर फोन आया। ईएमटी ने फोन उठाया। तो दूसरी तरफ से आवाज मरीज की डिटेल दो। उसे बाहर लेकर आया।
विज्ञापन

इस पर एंबुलेंस कर्मचारी ने मरीज की जानकारी देने से मना कर दिया। तीन दलाल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस के पास आए। एम्बुलेंस कर्मचारियों को बाहर आने के लिए कहा। मरीज को छोड़ने के बाद कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी दलालों ने एम्बुलेंस रोकी। दलालों ने ईएमटी जितेंद्र की लात घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। जितेंद्र की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप हैं कि दलालों ने ईएमटी का मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह एम्बुलेंस कर्मचारी जान बचाकर पुलिस चौकी पहुंचे थे। ईएमटी ने पुलिस को तहरीर देकर मरीजों की शिफ्टिंग गैंग पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं रविवाार को संस्थान प्रशासन की ओर से घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iघटना की फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस को दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। I
Iडॉ.विक्रम सिंह, सीएमएस लोहिया I
Iलोहिया की ओर से फुटेज मिली है। मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। I
Iउपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विभूतिखंड I
जेल भेजे गए आरोपियों का गैंग लोहिया पर एक्टिव
लोहिया संस्थान से मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने वाले पांच दलालों को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वहीं गैंग फिर से संस्थान में एक्टिव हुआ है। जिसके जरिये मरीजों को निजी अस्पताल शिफ्ट कराया जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी कोई नकेल नहीं कसी जा रही है। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका जांच के घेरे में
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर रखा है। एक अस्पताल बंद होने पर दूसरे नाम से अस्पताल खुलवाकर लूट मचवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कथित सपा नेता के उसी अस्पताल का पंजीकरण दूसरे नाम से करके अस्पताल का संचालन करवा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article