फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mangalamukhi and Privendra Kumar Singh to receive national honor

Lucknow News: मंगलामुखी और प्रिवेंद्र कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Mon, 19 Oct 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi and Privendra Kumar Singh to receive national honor
देविका एस मंगलामुखी
लखनऊ। राजधानी की कथक नृत्यांगना देविका देवेंद्र एस. मंगलामुखी और रंगमंच निर्देशक प्रिवेंद्र कुमार सिंह को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। सोमवार को संगीत नाटक अकादमी की ओर से वर्ष 2024 और 2025 के पुरस्कारों के तहत नई दिल्ली के मेघदूत परिसर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों कलाकारों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


कथक में बनाई अलग पहचान

लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना देविका देवेंद्र एस. मंगलामुखी को वर्ष 2025 का पुरस्कार मिला है। गुरु स्व. कपिला राज शर्मा से कथक की शिक्षा लेने वाली मंगलामुखी ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली कलाकार हैं। उन्हें इससे पहले संस्कृति मंत्रालय का राष्ट्रीय मीरा सम्मान भी मिल चुका है। वह उप्र ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य और सलाहकार हैं।
विज्ञापन


रंगमंच को निर्देशन से दी नई धार

रंगमंच निर्देशक प्रिवेंद्र कुमार सिंह को वर्ष 2024 के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी समेत कई प्रमुख मंचों के लिए गुमराह, गैजेट और थोड़ा-थोड़ा गांधी जैसे नाटकों का निर्देशन किया है। रंगमंच के क्षेत्र में निरंतर योगदान और उत्कृष्ट निर्देशन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

देविका एस मंगलामुखी

देविका एस मंगलामुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed