फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Returning to Delhi or Mumbai after Diwali is proving difficult, with train waiting lists exceeding 100.

Lucknow News: दिवाली बाद दिल्ली-मुंबई लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में वेटिंग 100 पार

Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Returning to Delhi or Mumbai after Diwali is proving difficult, with train waiting lists exceeding 100.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दिवाली के बाद दिल्ली और मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो गई हैं और वेटिंग 112 तक पहुंच गई है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों और तत्काल कोटे की 6,800 से अधिक सीटों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट की एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 9 से 11 नवंबर तक वेटिंग 13 से बढ़कर 72 तक पहुंच गई है। लखनऊ मेल की स्लीपर में वेटिंग 30, 79 और 112 है। थर्ड एसी में भी वेटिंग 21 से बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। अयोध्या, गोमती, कैफियत और वैशाली जैसी ट्रेनों में भी सीटों की मारामारी है।
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 9, 10 और 11 नवंबर को क्रमशः 20, 41 और 35 वेटिंग है। थर्ड एसी में वेटिंग नौ, 21 और 33 है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में इसी अवधि में तीन, नौ और 16, जबकि थर्ड एसी में चार, सात और 12 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरकार और स्पेशल ट्रेनों का सहारा
दिल्ली जाने वाली चेयरकार ट्रेनों में 1,092 तक सीटें खाली हैं। वहीं, मुंबई रूट की स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर-मुंबई स्पेशल ट्रेन में 9, 10 और 11 नवंबर को स्लीपर की 486, 315 और 215 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में भी क्रमशः 131, 49 और नौ सीटें उपलब्ध हैं। दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 9, 10 और 12 नवंबर को 1,092, 594 और 785 सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस में 9, 11 और 12 नवंबर को 425, 251 और 352 सीटें उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस में 9 नवंबर को 436 सीटें खाली हैं, लेकिन आगे की तारीखों में वेटिंग है।

हवाई किराये भी बढ़ने लगे
लखनऊ से दिल्ली का हवाई किराया 5,335 रुपये से शुरू है। मुंबई का किराया 6,446 रुपये से 7,221 रुपये तक पहुंच गया है। त्योहार के बाद यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते अक्तूबर के अंत तक किराये में तीन गुना तक बढ़ोतरी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed