{"_id":"6733c6a5eef899c86100f9f7","slug":"uttarakhand-came-on-stage-danced-on-folk-dance-lucknow-news-c-13-1-lko1020-949981-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंच पर उतरा उत्तराखंड, लोकनृत्य पर थिरके पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंच पर उतरा उत्तराखंड, लोकनृत्य पर थिरके पांव
Wed, 13 Nov 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के बीरबल साहनी मार्ग पर पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उद्यान में चल रहे दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को मंच पर पहाड़ के रंग और चटख हो गए। कुमाऊंनी, गढ़वाली, छोलिया व छपेली नृत्यों संग अन्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
महोत्सव में विभिन्न स्टॉल पर क्षेत्रीय हस्तशिल्प उत्पादों के खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंच पर उत्तराखंडी नृत्यों में इस बार 11 टीमों के 140 कलाकारों ने हिस्सा लिया। छोलिया नृत्य दल-उधान्चल कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी जिसमें जीविका पांडेय प्रथम और यामिनी जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय कुमार सिंह, विक्रय प्रबंधक चारू तिवारी, मार्केटिंग मैनेजर बीएन पांडेय व प्रशासनिक अधिकारी तौहीद अहमद मौजूद रहे।
युगल नृत्य में कार्तिक और मिष्ठी अव्वल
झोड़ा प्रतियोगिता में कुंती रावत, सोनिया बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, बहामीना बिष्ट, पिंकी नौटियाल ने लोक विधा से मंच सजाया। युगल नृत्य कार्तिक और मिष्ठी ने प्रथम, साइना व रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। पं. शीतल प्रसाद मिश्रा के शिष्य मृदु नंदन सनवाल ने शानदार तबला वादन और अरुणिमा चतुर्वेदी ने बॉलीवुड हिपहाप प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड डांस सीजन-3 की प्रस्तुतियों में रामलीला समिति तेलीबाग, वीणा वरदायनी डांस व म्यूजिकल अकादमी, सांस्कृतिक दल, गोमती नगर, नया सवेरा, नीलमत्था- चारों दलों ने धमाल मचाया। उप्र. संस्कृति विभाग के सहयोग से माता प्रसाद के नेतृत्व में अयोध्या के कलाकारों ने फरवारी लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इन्होंने भी दीं शानदार प्रस्तुतियां
- ग्रेस एंड पेस स्टूडियो की ओर से शैलजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में तनिष्का श्रीवास्तव की शिव स्तुति, राजस्थानी कालबेलिया में अंशिका सिंह, घूमर डांस में नीलमश्री, राजश्री, श्रुति, रास कृष्ण स्तुति में पलक शाह, ईशानवी, तनिष्का, भजन गायन में अखिलेश निगम, कृष्णा, अचल शेखर, सौम्या गुप्ता, नीलम, पलक ने मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।
- भरतनाट्यम की क्लासिकल प्रस्तुति के तहत जया तोलानी के नेतृत्व में भाव्या त्रिपाठी, सिद्धि सिंह, अनुष्का सिंह, दीक्षा वर्मा आदि ने मन मोहा।
- सेमी क्लासिकल में टीया वाधवा, इशिमर गर्ग, देवयानी सिंह, गन्नत और फोक डांस में प्रीति पांडेय, शिखा सिंह, आस्था शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी।