{"_id":"678eadd198eb7fdd87080a43","slug":"uttaraini-kauthig-maa-extended-hospitality-to-everyone-lucknow-news-c-13-knp1002-1043419-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तरैणी कौथिग मा सभन को सत्कार छो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तरैणी कौथिग मा सभन को सत्कार छो...
विज्ञापन
उत्तरायणी कौथिग में प्रस्तुति करते कलाकार।
लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग के सातवें दिन महेंद्र पंत के नेतृत्व में जब उत्तरैणी कौथिग मा सभन को सत्कार छो... गीत से शुरुआत हुई तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सात झोड़ा दलों की प्रस्तुतियों ने मंच पर पर्वतीय रंगों की छटा बिखेर दी।
राधा जोशी के नेतृत्व में कन्हैया नगर कल्याणपुर, मीना पांडेय की नेहरू विहार कल्याणपुर, कुंती रावत की मायापुरी कल्याणपुर, रेनू कांडपाल की कुर्मांचल नगर, नीलम जोशी की कुर्मांचल नगर शक्ति नगर, हरितिमा पंत की संगीत संस्कृति फाउंडेशन और लता बौड़ाई के नेतृत्व में कल्याणपुर के कलाकारों ने पारंपरिक उत्तराखंडी गीतों पर झोड़ा चांचरी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। देशी ठुमका प्रतियोगिता में सविता बिष्ट, दीपा पांडेय ने प्रतिभाग किया तो वहीं झूमिगो-छपेली प्रतियोगिता में दीपा पांडेय व पिंकी नौटियाल ने भागीदारी की। अपनी बोली-अपनी भाषा प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता पहाड़ की आवाज में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भवयांशा उप्रेती (प्रथम) कुणाल कश्यप (द्वितीय) सांत्वना पुरस्कार वर्तिका मिश्रा, रूपांशी बृजवाल व निष्ठा भट्ट ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के कलाकारों ने जमाया रंग
सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जया अवस्थी व विशिष्ट अतिथि राज्य भाषा अधिकारी एसबीआई दिनेश मणि ने किया। उत्तराखंड के लोकगायक चंद्रप्रकाश, राकेश खनवाल व नीरज चुफाल ने अपने गीतों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उत्तराखंड के लोहाघाट से आए भैरव राय के दल ने भी प्रस्तुतियां दीं। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण ने भी खूब धमाल मचाया।