फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Western disturbances will end today, with heatwave warnings in these districts tomorrow

यूपी: आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल से इन जिलों में लू चलने की चेतावनी; मानसून पर आया अपडेट

Sat, 06 Jun 2026 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Jun 2026 08:35 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद रविवार को फिर से गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Western disturbances will end today, with heatwave warnings in these districts tomorrow
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में एक बार फिर मौसम पलटने जा रहा है। बीते कुछ दिनों चलने वाली राहत रविवार से खत्म होने जा रही है। केरलम में मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर प्रदेश का मौसम भी करवट ले रहा है। राजधानी लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी, तेज हवा और कहीं-कहीं आंधी जैसे हालात बने। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। करीब पांच दिन बाद दक्षिणी यूपी में तापमान की बढ़ोतरी के साथ लू चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बनी रहेगी आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलाें में तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 



पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कम होगा। उत्तरी क्षेत्र में आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार से तापमान में वृद्धि शुरू होने के आसार हैं। करीब पांच दिन बाद दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू के आसार हैं। बाद में इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी पड़ सकता है। 

शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। प्रयागराज में 41.8, फतेहपुर में 41.6 और बांदा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी का सबसे गर्म शहर हुआ बनारस, 42.2 डिग्री रहा पारा

काशी शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जबकि बांदा के दूसरी सबसे गर्म रात भी काशी की ही रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज बारिश के साथ ही अगले 4-5 दिनों तक लू और तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन का पारा 45 डिग्री को भी पार कर सकता है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। हालांकि किसी तरह की बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed