फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh vaccination policy change on Saturday only second doze shots will be given

यूपी: अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा टीकाकरण, सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य व्यवस्था

Wed, 11 Aug 2021 09:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Aug 2021 09:34 AM IST
सार

प्रदेश में अगस्त माह में दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में बूथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए नई रणनीति तैयार की गई है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh vaccination policy change on Saturday only second doze shots will be given
कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें सुबह नौ बजे से 11 बजे तक स्लॉट बुक करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद जिन्होंने बुकिंग नहीं की है, उनका भी टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में अगस्त माह में दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में बूथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। सोमवार से शुक्रवार को पहली डोज के साथ ही दूसरी डोज भी लगाई जाएगी, लेकिन शनिवार को पहली डोज का टीकाकरण नहीं होगा। इस दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों का ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


महीने भर पहले तय किया गया था कि शनिवार को कोविड टीकाकरण बंद रहेगा। इस दिन सिर्फ महिलाओं और बच्चों को नियमित टीके लगाए जाएंगे, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए शनिवार को दूसरी डोज लगाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह बुधवार और शनिवार को महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 50 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें चार करोड़ 64 लाख से अधिक लोगों ने पहली डोज ली है। मंगलवार को 514551 लोगों का टीकाकरण किया गया।

20 नए मरीज मिले, 43 संक्रमण मुक्त

प्रदेश में मंगलवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 43 ठीक हुए। इसी तरह प्रयागराज में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब 545 एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश ने कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2006178 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 20 संक्रमित मिले। अब तक कुल छह करोड़ 78 लाख 97 हजार आठ सौ 56 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी और पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही। नए मरीजों में प्रयागराज में चार, महराजगंज में चार, लखनऊ में एक, वाराणसी में दो, गौतमबुद्ध नगर में दो मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक-एक मरीज मिले हैं। 63 जिले में एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed