फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: The entire state is reeling under intense heat and heatwave conditions, with temperatures reac

UP: पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में, 45 डिग्री तक पहुंचा इस जिले का पारा; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Sat, 16 May 2026 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 May 2026 08:31 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। शनिवार को बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: The entire state is reeling under intense heat and heatwave conditions, with temperatures reac
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान की वजह से मौसम तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश मेें तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे गर्म बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिण क्षेत्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल तापमान में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति में आगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से तापमान में 2-4 डिग्री की और वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर शुरू होगा जो क्षेत्रफल व तीव्रता में क्रमिक वृद्धि के साथ 19-22 मई के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में मामूली परिवर्तन से इसमें आंशिक कमी आने की भी संभावना है।
विज्ञापन


ये जिले रहे सबसे गर्म

शनिवार को प्रदेश में 44.8 डिग्री तापमान के साथ बांदा जहां पहले स्थान पर रहा तो वहीं झांसी में 44.1 डिग्री, प्रयागराज में 44 डिग्री, उरई 43.4, हमीरपुर में 43.2 और आगरा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का तापमान भी 40 डिग्री पहुंच गया।

26 मई को मानसून के केरलम आने के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सों, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया है। चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरलम आगमन की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed