फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh State Road Transport Corporation: Portal launched, book bus seats online, passengers across the state will again get convenience in 774 AC buses

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम : पोर्टल का शुभारंभ, ऑनलाइन बुक करें बस सीट, प्रदेश भर के यात्रियों को फिर से 774 एसी बसों में सहूलियत

Thu, 24 Feb 2022 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Feb 2022 08:30 PM IST
सार

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि नई कंपनी ने ऑनलाइन बस में सीट की बुकिंग के लिए रेलवे की तर्ज पर वेबसाइट तैयार की,  जिसको ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम नाम रखा गया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh State Road Transport Corporation: Portal launched, book bus seats online, passengers across the state will again get convenience in 774 AC buses
जनरथ बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने फिर से यात्रियों को ऑनलाइन बस सीट बुक करने की सुविधा का शुभारंभ कर दिया है। इससे प्रदेश भर के यात्री 774 एसी बसों में एडवांस सीट बुक कर सकते हैं। इस बार यात्रियों को ये सहूलियत वह सीधे मोबाइल नंबर के जरिये सीट को बुक कर सकेंगे। हालांकि इस सिलसिले में मुख्यालय के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नही दी।

विज्ञापन


मगर, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि नई कंपनी ने ऑनलाइन बस में सीट की बुकिंग के लिए रेलवे की तर्ज पर वेबसाइट तैयार की,  जिसको ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम नाम रखा गया है। यात्री इस वेबसाइट पर बिना आईडी बनाए सीट की एडवांस और तत्काल में बुकिंग करा सकते है। सिर्फ यात्री अपने मोबाइल नंबर  के जरिये सीट को बुक सकेगा। इस पोर्टल का बृहस्पतिवार आधी रात 12 बजे से सीट बुकिंग के लिए चालू कर दिया गया। अभी यात्री 212 रूट की 774 एसी बसों में  ही सीटें बुक करा सकते है। इसके बाद साधारण सेवा की तीन हजार से अधिक लंबी लंबी दूरी की बसों में एडवांस में सीट बुकिंग की सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन


इन बसों में बुकिंग शुरू
परिवहन निगम की एसी बस पवन हंस, महिला स्पेशल पिंक बस, शताब्दी स्लीपर कोच,  एसी जनरथ,  वाल्वो, स्कैनिया आदि बसों  में सीट बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed