{"_id":"6a1312cb1f1fcf590b0ce84d","slug":"uttar-pradesh-severe-heat-continues-in-the-state-with-a-heatwave-alert-issued-for-33-districts-tomorrow-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी जारी, कल 33 जिलों में लू का अलर्ट; 14 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी जारी, कल 33 जिलों में लू का अलर्ट; 14 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की भी चेतावनी
Sun, 24 May 2026 08:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 24 May 2026 08:31 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में प्रचंड गर्मी का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू के साथ कई जिलों में आंधी की भी आशंका है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों पूरी तरह बदले हुए हैं। एक ओर नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर तराई और पूर्वांचल में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
रविवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल लू और तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Trending Videos
सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा- 46.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 45.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.6 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर- 45.6 डिग्री सेल्सियस
उरई- 45.6 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.4 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 45.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.6 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर- 45.6 डिग्री सेल्सियस
उरई- 45.6 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.4 डिग्री सेल्सियस
यहां है तपिश और लू का रेड अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही व आस पास के क्षेत्र।
यहां है तपिश और लू का ऑरेंज अलर्ट
सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में हैं हवा चलने की चेतावनी
चल सकती हैं तेज हवाएं
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन