फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh representation in RSS increased.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में यूपी का कद बढ़ा, अहम पदों पर मिली जिम्मेदारी

Sun, 21 Mar 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Mar 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh representation in RSS increased.
- फोटो : prayagraj

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रतिनिधि सभा के बाद आरएसएस में उत्तर प्रदेश का कद बढ़ा है। पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया गया है। संघ के सह-सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को संघ का सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


दत्तात्रेय का सह-सरकार्यवाह के रूप में केंद्र लखनऊ ही था। वहीं पश्चिम क्षेत्र के सेवा प्रमुख महेंद्र कुमार को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रचारक बनाया गया है। बंगलुरू में 19-20 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के संघ के सेवा कार्यों और अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान की प्रशंसा का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र के प्रांत प्रचारक धनीराम को पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। मेरठ के विभाग प्रचारक विनोद को पश्चिम क्षेत्र का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। आगरा के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र को ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख अशोक उपाध्याय को पूर्वी क्षेत्र का कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है। राजेंद्र सिंह को पूर्वी क्षेत्र का प्रचारक प्रमुख नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र जायसवाल को पूर्वी क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यवाह नियुक्त किया है। राम कुमार को क्षेत्र सह संघचालक बनाया गया है।

इन क्षेत्रों के ये बने प्रचारक

गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश को कानपुर प्रांत का सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। झांसी के विभाग प्रचारक अजय को गोरक्ष प्रांत का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। अनिल कुमार अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक बने रहेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना काल में अवध क्षेत्र में न केवल स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ी है, बल्कि ऐसे लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है जो शाखा से नहीं जुड़ सके, लेकिन किसी ना किसी रूप में संघ का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed