{"_id":"5fa6ae2f8ebc3eefa7773ba1","slug":"uttar-pradesh-reports-1901-new-corona-cases-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 24 घंटे 1901 कोरोना के नए मामले, 2010 अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 24 घंटे 1901 कोरोना के नए मामले, 2010 अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए
Sat, 07 Nov 2020 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
यूपी में पिछले 24 घंटे में 1901 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 2010 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कोरोना से 7180 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल चार लाख 65 हजार 250 लोग डिस्चार्ज होकर अस्पताल से जा चुके हैं। राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 22,991 है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1901 नए #COVID19 मामले, 2010 डिस्चार्ज और 25 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
संक्रमण से ठीक होने के बाद अब तक कुल 4,65,250 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, मरने वालों का आंकड़ा 7180 है। सक्रिय मामले 22,991 हैं। pic.twitter.com/evruoTGKsb— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2020
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।
उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इसे देखते हुए विभिन्न समूहों की फोकस टेस्टिंग कराई जाए। डेंगू व संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए एंटी लार्वा रसायनों का नियमित तौर पर छिड़काव किया जाए। लगातार फॉगिंग भी सुनिश्चित की जाए।