फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh quota for national teacher award decrease

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों में यूपी के कोटे में चली कैंची, 19 से बचे सिर्फ छह पुरस्कार

Sun, 05 Aug 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh quota for national teacher award decrease
demo pic

प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने की राह कठिन हो गई है। केंद्र सरकार ने शिक्षक सम्मान के लिए यूपी का कोटा 19 से घटाकर सिर्फ 6 कर दिया है। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। अब तक यूपी के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के 17 और संस्कृत व विशेष भाषा के 2 शिक्षकों समेत 19 शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने शिक्षक सम्मान में यूपी का कोटा कम कर दिया है। अब यूपी सरकार से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए सिर्फ 6 शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन


1778 ने कराया रजिस्ट्रेशन
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। प्रदेश में 3 अगस्त तक 1778 शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रदेश का कोटा कम कर दिए जाने से इस बार प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। शिक्षा विभाग की संयुक्त कमेटी 6 नाम चयनित कर 10 अगस्त तक केंद्र सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed