{"_id":"5c6b94a1bdec22739e2a5bc2","slug":"uttar-pradesh-mlas-to-give-one-lakh-to-martyrs-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारों को एक माह का वेतन देंगे यूपी के विधायक, हर महीने मिलते हैं करीब दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारों को एक माह का वेतन देंगे यूपी के विधायक, हर महीने मिलते हैं करीब दो लाख रुपये
Tue, 19 Feb 2019 11:01 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में शहीद यूपी के 12 सपूतों के परिवारों की मदद के लिए यूपी के विधायक एक-एक माह का वेतन देंगे। सोमवार को बजट सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वे खुद एक माह का वेतन देने की घोषणा कर चुके हैं।
सपा सदस्यों ने लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए विवेक तिवारी के परिवार को दी गई मदद के समान ही शहीदों के आश्रितों को नौकरी व आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
वेतन 25 हजार, भत्ते मिलाकर 1.97 लाख रुपये प्रतिमाह
विधायकों का एक माह का वेतन 25 हजार रुपये है। भत्ते मिलाकर विधायकों को हर माह 1.97 लाख रुपये मिलते हैं। अगर विधायकों का वेतन विभिन्न भत्तों के साथ दिया गया तो शहीदों के परिवार को 66.15 लाख की अतिरिक्त मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन