{"_id":"649febb63e4f511c1c088e07","slug":"uttar-pradesh-is-the-first-state-who-had-not-increased-electricity-prices-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी लगातार चार साल बिजली बिल न बढ़ाने वाला पहला राज्य बना, जानें ये कैसे संभव हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी लगातार चार साल बिजली बिल न बढ़ाने वाला पहला राज्य बना, जानें ये कैसे संभव हुआ
Sat, 01 Jul 2023 10:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके बाद से अध्यक्ष के चुनाव की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लगातार चार साल तक बिजली बिल न बढ़ाने वाला पहला राज्य बन गया है। यह संभव हुआ सभी के संयुक्त प्रयास से। यह कहना है विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह का। वह को नियामक आयोग में आयोजित अपने विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पांच साल का कार्यकाल पूरा कर विदा ले रहे नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद ने उपभोक्ताओं के हितों के लिए समय-समय पर सुझाव दिया जिसका नतीजा रहा कि उपभोक्ताओं को निरंतर लाभ मिलता रहा। उन्होंने अपने कई फैसलों को याद करते हुए कहा कि आयोग ने रेग्यूलेटरी फ्रेमवर्क में हमेशा से अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आरपी सिंह के कार्यकाल को प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का स्वर्णिम कार्यकाल बताया।
नियामक आयोग चेयरमैन के लिए जोर आजमाइश तेज
विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग में नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई हैं। इस पद के लिए ऊर्जा विभाग में रह चुके कई सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्त होने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। नियामक आयोग अध्यक्ष पद के लिए दर्जन भर से ज्यादा आईएएस अफसरों ने आवेदन किया है। कुछ सेवानिवृत्त होने वाले अफसर भी शामिल हैं।
खास बात यह है कि ऊर्जा विभाग में जिन लोगों ने सेवाएं दी हैं वह इसे अपनी प्राथमिकता बताते हुए नियामक आयोग अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर ऊर्जा मंत्रालय तक सेवा देने वाले अधिकारी भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। फिलहाल आयोग को अगले सप्ताह तक नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है।