{"_id":"649fcef8ba5c8b278900d0f3","slug":"samajwadi-party-activist-wishes-akhilesh-yadav-to-become-pm-on-his-birthday-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav Birthday: भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav Birthday: भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल
Sat, 01 Jul 2023 10:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:45 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है और उनको भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश के सपा कार्याकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी उनके अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। वहीं, सपा कार्यालय के बाहर लखनऊ में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।
पोस्टर में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन की तरफ से अखिलेश यादव को बधाई देते हुए लिखा गया है कि देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। ये पोस्टर चर्चा में आ गया है जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाई गई पोस्टर व होर्डिंग में अखिलेश यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं जिसमें उन्हें युवा दिलों की धड़कन व सर्व समाज का प्यारा बताया गया है।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे अखिलेश यादव

Uttar Pradesh | Poster with "Future Prime Minister Akhilesh Yadav" put up outside the Samajwadi Party office in Lucknow, on SP chief Akhilesh Yadav's birthday. pic.twitter.com/uv56LvmLXN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 1, 2023
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाई गई पोस्टर व होर्डिंग में अखिलेश यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं जिसमें उन्हें युवा दिलों की धड़कन व सर्व समाज का प्यारा बताया गया है।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अखिलेश यादव बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर सागंठनिक तैयारियों का जायजा रहे हैं। सभी लोकसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र इन स्तरों पर कमेटियां गठित कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश सपा मुख्यालय को दे दें। पार्टी मुख्यालय के स्तर से हर दिन प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। लोकसभा के पिछले दो चुनावों के नतीजे सपा के अनुकूल नहीं रहे। सपा और बसपा का गठबंधन भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाया। ऐसे में पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ने की रणनीति पर अधिक ध्यान दे रही है।