Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh is on top in treatment of heart patients.

UP: हृदय रोगियों के उपचार में यूपी अव्वल, प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

यूपी हृदय रोगियों के उपचार में पहले स्थान पर है। इसके लिए प्रदेश को कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के 75वें डायमंड जुबली नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh is on top in treatment of heart patients.
प्रो शरद चंद्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हृदय रोगियों के उपचार में उत्तर प्रदेश अव्वल है। यहां सर्वाधिक मरीज ही नहीं देखे जाते हैं बल्कि हृदय रोगियों के उपचार में तकनीक का विकास और डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए कार्यशाला भी होती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश को कोलकाता में पिछले सप्ताह हुई कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के 75वें डायमंड जुबली नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार को यूपी-सीएसआई के मानद सचिव व केजीएमयू कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और शरद चंद्र ने प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक बैठकों, स्नातकोत्तर शिक्षण कार्यशालाएं और सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल यादव को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार


यूपी सीएसआई के अध्यक्ष प्रो आदित्य कपूर ने कहा कि यह प्रो. शरद चंद्रा सहित पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। सीएसआई के उपाध्यक्ष व एसजीपीआई के प्रोफेसर सत्येन्द्र तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि यहां मरीजों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए निरंतर नवाचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी चैप्टर भविष्य में भी पूरी लगन के साथ मरीजों की सेवा में डटा रहेगा। हृदय रोगियों के इलाज को सस्ता एवं सुगम बनाने के साथ ही ऐसे नई पीढ़ी को भी संवारने का काम करेगा ताकि कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में बेहतरीन डॉक्टर तैयार हों और मरीजों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed